Politics News : नशे का कारोबार करने पर BJP ने किसान मोर्चा नेता को पार्टी से निकाला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Politics News: BJP expels Kisan Morcha leader from party for drug dealing

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में संलिप्तता और अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है

डेढ़ एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती

मामला दुर्ग जिले के समोदा गांव का है, जहाँ प्रशासन ने करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध फसल पकड़ी थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में विनायक ताम्रकार का नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गिरी गाज

विनायक ताम्रकार बीजेपी किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त और निलंबित कर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी कार्यकर्ता के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।

पुलिस और प्रशासन की जांच जारी

फिलहाल, इस पूरे अवैध कारोबार के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच जारी है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related