RAM RAHIM ACQUITTED : राम रहीम बरी! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Date:

RAM RAHIM ACQUITTED : Ram Rahim Acquitted! Major High Court Decision

रायपुर डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ा कानूनी फैसला आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बरी कर दिया है।

हालांकि अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने 2019 में राम रहीम समेत सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राम रहीम के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के पर्याप्त सबूत नहीं मिले। इसी आधार पर उन्हें इस मामले में राहत दी गई है।

दरअसल पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने 2002 में अपने अखबार में डेरा से जुड़े गंभीर आरोप प्रकाशित किए थे। इसके कुछ समय बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला काफी चर्चा में आया और बाद में इसकी जांच CBI को सौंप दी गई थी।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि केस में पेश किए गए सबूतों और गोली की जांच को लेकर कई सवाल हैं। कोर्ट ने भी सबूतों को लेकर संदेह जताया और कहा कि राम रहीम के खिलाफ साजिश साबित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं।

हालांकि राम रहीम अभी भी जेल में ही रहेगा, क्योंकि साध्वियों के यौन शोषण मामले में उसे 10 साल की सजा मिली हुई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....