Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

POLITICS : कांग्रेस को लगातार झटका, एक और दिग्गज ने हाथ का साथ छोड़ा, भाजपा में शामिल

POLITICS: Continuing blow to Congress, another veteran left his hand, joined BJP

अहमदाबाद। गुजरात युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले विश्वनाथसिंह वाघेला एवं महामंत्री विनयसिंह तोमर व उनके समर्थकों ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात यात्रा से पहले विश्वनाथसिंह ने रविवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी व आंतरिक खींचतान है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण गुजरात कांग्रेस टूट रही है। विनयसिंह ने भी कांग्रेस में भाईभतीजावाद का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के युवाओं में काफी नाराजगी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन भाई झडफिया व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कोराट ने उन्हें केसरिया दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। उनके साथ आधा दर्जन अन्य युवा नेता तथा कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस को मिल रहे लगातार झटके –

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अहमदाबाद यात्रा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया। उनके बाद एनएसयूआई युवक कांग्रेस जैसे संगठनों में कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके विनय सिंह तोमर सहित करीब एक दर्जन युवा नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया।

Share This: