POLITICS BREAKING : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICS BREAKING: Govinda joins Shiv Sena led by Chief Minister Eknath Shinde

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए।चर्चा है कि उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम में शिव सेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उताराजा सकता है। पिछले हफ्ते अभिनेता गोविंदा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उनकी पार्टी में एंट्री पर मुहरलग गई। आखिरकार गुरुवार को उन्होंने भगवा थाम लिया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। शिंदे नेअंदर आते ही गोविंदा को स्टार प्रचारक घोषित कर दिया। दरअसल गोविंदा ने बीजेपी के राम नाईक को हराया था।

एक दिन पहले हेगड़े से मिले थे गोविंदा –

इससे पहले गोविंदा ने बुधवार रात शिवसेना पदाधिकारी और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी। हेगड़े ने कहा था किगोविंदा ने राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की इच्छा जताई थी। गुरुवार को औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल होने के बाद गोविंदा नेमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह 14 साल के ‘जंगल‘ के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे की बढ़ेगी टेंशन –

शिवसेना की उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महायुतिकी ओर से उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। आखिरकार गुरुवार को गोविंदा ने बाला साहेब भवन में शिंदे गुट मेंशामिल होकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से मिलेगा मौका –

दरअसल मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल शिंदे गुट में हैं, इसलिए यहां यह सीट शिंदे गुट के लिए छोड़ीजाएगी। लेकिन गजानन कीर्तिकर की उम्र को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उनके बेटे अमोल कीर्तिकर को उद्धवठाकरे ने उम्मीदवार बनाया है। शिंदे गुट यहां से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की तलाश में था। ऐसे में गोविंदा की पार्टी में एंट्री सेउनका चुनावी मैदान में होना तय है।

गोविंदा ने की एकनाथ शिंदे की तारीफ –

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा कि जब से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं। मुंबई मेंसौंदर्यीकरण बढ़ गया है। विकास कार्यों की गति बढ़ी है। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। गोविंदा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे उनकेनेतृत्व में काम करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह एकनाथ शिंदे की छवि साफ–सुथरी है।

गोविंदा का शिंदे ने किया वेलकम –

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जमीन से जुड़े और सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय गोविंदा का पार्टी में स्वागत करते हैं और उन्हेंबधाई भी देते हैं। हम जो करते हैं उससे वे प्रभावित होते हैं। शिंदे ने कहा कि वह बिना किसी शर्त के शिवसेना पार्टी में शामिल हुए हैं।

2004 के आम चुनाव में राम नाइक को हराया था2004 के आम चुनाव में गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई सीट से चुनावलड़ा था और बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था। हालांकि, अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद, गोविंदा ने फिर सेअभिनय करना शुरू कर दिया और उसके बाद कभी राजनीति में नहीं आए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related