LOK SABHA ELECTION 2024 : चुनाव लड़ने के लिए मेरे पास पैसे नहीं – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LOK SABHA ELECTION 2024: I do not have money to contest elections – Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं. निर्मला राज्यसभासांसद हैं और बीजेपी ने इस बार के चुनाव में कई राज्यसभा सांसदों को टिकट दिया है. निर्मला सीतारमण अपने इस बयान से चर्चा मेंहैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी संपत्ति कितनी है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडुसे चुनाव लड़ाना चाहती थी. निर्मला राज्यसभा सांसद हैं और बीजेपी ने इस बार के चुनाव में कई राज्यसभा सांसदों को टिकट दिया है, जिसमें पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, राजीव चंद्रशेखर, ज्योतिराधित्य सिंधिया शामिल हैं.

निर्मला चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है. उन्होंने कहा, एक सप्ताह या दस दिन तक सोचने के बाद मैं बस यहकहना चाहती हूं… शायद नहीं. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं. मुझे भी दिक्कत है चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु. वित्त मंत्री ने कहा, जीतने लायक अलग–अलग मानदंडों का सवाल होगा. क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं. क्या आपइससे हैं. मैंने कहा नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं.

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी बात मान ली गई. उनसे जब सवाल किया गया कि देश की वित्त मंत्री केपास चुनाव लड़ने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं. इसपर उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी निजी निधि नहीं है. मेरा वतन, मेरीकमाई और मेरी बचत मेरी है. भारत की संचित निधि नहीं है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related