POLITICAL NEWS: केरल भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर संभालेंगे कमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICAL NEWS: तिरुअनंतपुरम। केरल भाजपा को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्राहलाद जोशी ने भाजपा की राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह एलान किया। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में दो सेटों में नामांकन दाखिल किया था। हालांकि उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं था।

सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष

 

POLITICAL NEWS: पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से राजीव चंद्रशेखर को अपना नया अध्यक्ष चुना। नेताओं का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका अनुभव केरल में भाजपा के उत्थान में तेजी लाने में मदद करेगा। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका में चमक सकते हैं। एलान के दौरान भाजपा के सभी प्रमुख प्रदेश स्तरीय नेता, मौजूदा अध्यक्ष रहे के सुरेंद्रन और राज्य प्रभारी प्रकाश जावडेकर मौजूद रहे। के सुरेंद्रन ने मंच पर चंद्रशेखर को पार्टी का झंडा सौंपा और कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में केरल में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है।

दो  दशक का सियासी अनुभव

POLITICAL NEWS: 60 वर्षीय राजीव चंद्रशेखर के पास दो दशक का सियासी अनुभव है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कौशल विकास, उद्यमिता, जल शक्ति जैसे विभागों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई। वे एनडीए की केरल यूनिट के उपाध्यक्ष हैं।

शशि थरूर के सामने हारे लोकसभा चुनाव

POLITICAL NEWS: 2024 में राजीव चंद्रशेखर ने दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ केरल की तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मगर उन्हें 16,077 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। राजीव चंद्रशेखर का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। उनके माता-पिता केरल के रहने वाले हैं। चंद्रशेखर की पारिवारिक जड़े त्रिशूर से जुड़ी हैं। बीपीएल समूह के संस्थापक टीपीजी नंबियार राजीव के ससुर हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related