दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जाएंगे PM Modi, स्टार्टअप सहयोग पर रहेगा विशेष फोकस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi Israel Visit: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी भीषण संघर्ष और वर्षों से चले आ रहे युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल जाएंगे। इस यात्रा का वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी बेसब्री से इंतजार है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे “महत्वपूर्ण और भविष्य निर्धारक” बताते हुए कहा है कि इस दौरे के दौरान हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी।

 

नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में कहा कि भारत और इजरायल के बीच आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और अब तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का समय है। उन्होंने कहा, “हम हाई-टेक, एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देगा।”नेतन्याहू ने यह भी संकेत दिया कि भारत और इजरायल मिलकर चरमपंथ के खिलाफ एक मजबूत रणनीतिक समूह बनाने पर विचार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायल “मिडिल ईस्ट के आसपास और उससे परे गठबंधनों का एक नेटवर्क तैयार करना चाहता है,” जिसमें भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अरब, अफ्रीकी तथा एशियाई देश शामिल हो सकते हैं। उनके अनुसार, यह गठजोड़ कट्टरपंथी ताकतों के मुकाबले एक संतुलित और व्यावहारिक धुरी के रूप में काम करेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...

KAVACH SYSTEM : अब ट्रेन खुद लगाएगी ब्रेक…

KAVACH SYSTEM : Now the train will apply its...