PM MODI CG VISIT:  1 नवंबर को रायपुर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, बिना ब्रेक लिए 6 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM MODI CG VISIT: रायपुर, 26 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। उनका पूरा दिन बेहद व्यस्त रहेगा और वे लगातार 6 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे में लंच ब्रेक तक निर्धारित नहीं किया गया है।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 7:35 बजे दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

सबसे पहले वे सुबह 10 बजे श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय रोग का सफल ऑपरेशन करा चुके लगभग 2500 बच्चों से संवाद करेंगे।

इसके बाद वे ब्रह्मकुमारी भवन (शांति शिखर) का उद्घाटन करेंगे और नए विधानसभा भवन पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

दोपहर में प्रधानमंत्री आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और उसका भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे।

राज्योत्सव के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और 4:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस दौरे में प्रधानमंत्री का शेड्यूल बेहद सघन होने के कारण पूरा दिन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related