PM MODI BHOPAL VISIT : कार्यकर्ता महाकुंभ में खूब गरजे प्रधानमंत्री, कांग्रेस पर ऐसे क्या प्रहार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM MODI BHOPAL VISIT: Prime Minister roared loudly in the workers Mahakumbh, what kind of attack on Congress..

भोपाल। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विजय संकल्प दिलाने के लिए सोमवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। जंबूरी मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि जंबूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह सिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ता को परिवारजन कहकर संबोधित किया और कहा कि मप्र को देश का दिल कहा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश के भाजपा के विचार का ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इस बार के चुनाव में पहली बार जो वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा के ही सरकार को देखा है। यहां के युवाओं ने यहां की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य के रूप में देखा है। उन्होंने मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र के रूप में देखा है इसलिए आने वाला चुनाव युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ध्यान रखना है कि अपने आसपास देख रहे हैं राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस की सरकार ने बर्बादी लाई। जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है पूरी दुनिया से निवेश के लिए मौके मिल रहे हैं इस समय भारत को मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाने का है विकसित भारत बनाने का है इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवार वादी पार्टी हजारों करोड़ के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा । भाइयों व बहनों मैं कहता हूं जहां-जहां कांग्रेस गई है राज्य को बर्बाद कर दिया है क्या आपको लगता है कि मध्य प्रदेश को भी यही करेंगे आपको लगता है कि मध्य प्रदेश को बचाना चाहिए या नहीं बचना चाहिए कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है लूटने नहीं देना है फिर से एमपी को बीमारी बना देगी मैं जानना चाहता हूं क्या आप एमपी को फिर से बीमारू बनाना चाहते हो मुझे पूरी ताकत से जवाब चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे रखे खत्म हो जाता है। आप देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी विकसित भारत की हर तरफ आलोचना करती है कांग्रेस विजन इंडिया का विरोध किया था। आज भारत चौड़ी सड़के हाईवे फ्लाईओवर सब कुछ बना रहा है लेकिन कांग्रेस इसके आलोचना करता है आज भारत में वंदे भारत जैसे आधुनिक ट्रेन है आ रही है भोपाल के रानी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करें कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता है मैं जरा मध्य प्रदेश के लोगों से पूछता हूं जवाब देंगे आप लोग। देश का नाम रोशन होता है तो आपको अच्छा लगता है कि नहीं आपको होता है लेकिन कांग्रेस को नहीं होता है क्योंकि कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मैं मध्य प्रदेश के युवा साथियों को हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बार जरूर बताना चाहता हूं। मेरे नौजवान साथियो, आपके माता-पिता और दादा-दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस की सरकार थी। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, वो पहले भी हो सकता था। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरव गान करने में जुटी रही। कांग्रेस ने राजतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति अभाव में फलती-फूलती है। यह अपनी योजना का लाभ भी उन लोगों को देते थे, जिनसे उन्हें वोट मिलते थे। इसलिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जानबूझकर गरीब रखा। रोटी, कपड़ा व मकान के लिए भी ललचाए रखा।

मोदी ने कहा कि आपके बच्चों को अभाव की जिंदगी न झेलना पड़े, इसके लिए भाजपा की सरकार प्रयासरत है। हमने जो भी योजनाएं बनाई उसमें सबका साथ, सबका विकास का भाव रखा। हमने लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए प्रयास किया। समाज में जो अभाव था। उसको दूर किया और जानते हैं कि इसका नतीजा क्या मिला है।

50 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। क्या कांग्रेस की सरकार ने इस वादे को पूरा किया। भाजपा के शासन के दौरान 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह मोदी के गारंटी का नतीजा है। मैं मध्य प्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि देश में नया इतिहास रच दिया है। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और उसके नए-नए गठबंधन मजबूरी में किया है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माताएं बहनें सब एकजुट रहें और किसी की बातों में नहीं आएं। आप याद रखिए यह वही लोग है । कांग्रेस महिलाओं के हितैषी नहीं है तभी तो ना तो शौचालय बनवाए और ना ही रसोई गैस देने का काम किया। कांग्रेस नेता महिलाओं को बैंक से भी दूर रखा है तभी तो भाजपा की सरकार ने जनधन के खाते खुलवाए। हमारी कोशिश यही है कि बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सके। कांग्रेस आज भी उसी पुराने मानसिकता पर चल रही है चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए उनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता है कांग्रेस नेताओं के लिए गरीब का जीवन एक एडवेंचर टूरिज्म बन गया है। गरीब की बस्ती वीडियो शूटिंग करने का लोकेशन बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू हुई है। कांग्रेस ने उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया था। इस सेवक को अपने कार्य करने का मौका दिया। विश्वकर्मा साथियों के लिए कम ब्याज का लोन मिलेगा इसकी गारंटी मोदी सरकार ने ली है । छोटे-मोटे कार्य करने वालों के लिए भी बैंकों के दरवाजे खुले है।

मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि 5 साल से निरंतर जारी है। मध्य प्रदेश के लोगों को यह बात बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के लोगों ने अपनी सारी इच्छा शक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता चुपचाप मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंकरप्ट हुई, अब कांग्रेस से अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे हैं। आप कांग्रेस एक ऐसी कंपनी बन गई है, जो नारे से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। यह ठेका किसके पास है जानते हैं। कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है।

कांग्रेस ने मप्र को तबाह किया : सीएम शिवराज

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस और कमल नाथ पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। बीमारू राज्य बना दिया था। न बिजली थी न सड़क और न पानी का इंतजाम। हमारी सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं। गरीबी से लोगों को मुक्ति दिलाने के साथ ही आज मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के सचिवालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। किसान और केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनाव में दो माह शेष हैं, अपना पूरा समय पार्टी के लिए दें। यह संकल्प ले कि अपना बूथ जिताएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में महाभूकंप!

SHARE MARKET CRASH : Great earthquake in the stock...

MONSOON UPDATE : 19 राज्य बारिश को तरसे …

MONSOON UPDATE : 19 states yearn for rain... रायपुर डेस्क।...