MONSOON UPDATE : 19 states yearn for rain…
रायपुर डेस्क। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून की चाल अचानक धीमी पड़ गई है। 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 19 राज्यों तक तो पहुंच गया, लेकिन पिछले 5 दिनों से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के आसपास अटका हुआ है।
इस बीच मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है। कहीं आंधी चल रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं, लेकिन गर्मी का असर अभी भी कम नहीं हुआ है।
CHHATTISGARH : जेल में बंद छात्र को NEET देने की मंजूरी
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 4 जून से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 41% कम बारिश हुई है। महाराष्ट्र और गुजरात की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है, जहां सामान्य से काफी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
RAHUL GANDHI POSTER VIRAL : परशुराम अवतार में राहुल गांधी का पोस्टर वायरल
उधर यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और कई राज्यों में पारा अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
CHHATTISGARH : CM हाउस में क्या पक रहा है?
विशेषज्ञों का कहना है कि जेट स्ट्रीम और अल नीनो जैसी परिस्थितियों की वजह से मानसून की रफ्तार प्रभावित हुई है। हालांकि अगले 4-5 दिनों में मानसून के फिर से एक्टिव होने और आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल देश के कई राज्यों में लोगों को एक साथ दोहरी मार झेलनी पड़ रही है कहीं बारिश का इंतजार है तो कहीं उमस और तेज गर्मी परेशान कर रही है।
