CHHATTISGARH : जेल में बंद छात्र को NEET देने की मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Jailed student allowed to appear for NEET

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ा और चर्चा वाला मामला सामने आया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा देने की इजाजत दे दी है।

छात्र ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में याचिका लगाई थी कि वह परीक्षा देना चाहता है और उसका एडमिट कार्ड भी पेश किया गया। मामला अर्जेंट सुनवाई में आया और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने तुरंत फैसला सुनाते हुए अनुमति दे दी।

RAHUL GANDHI POSTER VIRAL : परशुराम अवतार में राहुल गांधी का पोस्टर वायरल

कोर्ट ने साफ कहा कि छात्र को पुलिस कस्टडी में परीक्षा केंद्र ले जाया जाएगा, परीक्षा दिलाई जाएगी और उसके बाद वापस जेल भेज दिया जाएगा। यानी पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में होगी।

साथ ही कोर्ट ने जेल प्रशासन को यह भी आदेश दिया है कि छात्र को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री दी जाए ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सके।

CHHATTISGARH : CM हाउस में क्या पक रहा है?

इधर NEET परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने भी बड़ी तैयारी की है। छात्रों की भीड़ को संभालने के लिए कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा जनरल कोच लगाए जा रहे हैं और कुछ स्पेशल मेमू ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

बिलासपुर समेत कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 घंटे मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भी शुरू की गई है ताकि छात्रों को तनाव में मदद मिल सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related