INDIA SLAMS PAKISTAN : UN में भारत का पाकिस्तान पर प्रहार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA SLAMS PAKISTAN : India attacks Pakistan at the UN

रायपुर डेस्क। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारत ने उसी मंच से उसे जोरदार जवाब दे दिया।

भारत की ओर से UN में फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और OIC के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान सिर्फ अपनी नाकामियों और आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसा प्रोपेगैंडा चला रहा है।

भारत ने OIC पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान संगठन के मंच का गलत इस्तेमाल कर रहा है। भारतीय प्रतिनिधि ने दो टूक कहा कि दुनिया अब पाकिस्तान के झूठे नैरेटिव को समझ चुकी है।

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में महाभूकंप!

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। भारतीय पक्ष ने कहा कि वहां लोगों को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है।

अपने संबोधन में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर भी घेरा। अनुपमा सिंह ने कहा कि यह वही देश है जिसके नेता खुलेआम आतंकियों को ट्रेनिंग देने और समर्थन देने की बात करते रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान का खुद को आतंकवाद का पीड़ित बताना सबसे बड़ा विरोधाभास है।

भारत ने सिंधु जल संधि का भी जिक्र किया और कहा कि बदलते वैश्विक हालात, जलवायु परिवर्तन और नई चुनौतियों को देखते हुए पुराने समझौतों की प्रासंगिकता पर पुनर्विचार जरूरी है।

अंत में भारत ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि भारतीय क्षेत्रों पर नजर रखने के बजाय उसे अपने देश की समस्याओं और हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related