उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करेंगे खिलाड़ी : अग्रवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने 16वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

बिलासपुर । बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास व वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) व जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किया गया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

सरकंडा एसईसीएल के सामने स्थित खेल परिसर बिलासपुर में आयोजित खेल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह न्यायधानी के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विकास कार्यों के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरांवित करें। अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान मद से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले 80 बच्चों व खेल आयोजन समिति के 20 सदस्यों को दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रौशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राम शरण यादव ने की।

यह प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट, जूनियर बालक एवं बालिका, सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के लिए आयोजित है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, महासचिव रामपुरी गोस्वामी, पूर्व महापौर वाणी राव सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related