महासमुंद की जनता ने पूर्व गृहमंत्री को हराकर रुपकुमारी चौधरी को दिया आशीर्वाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बसना। महासमुंद लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने पूर्व गृहमंत्री और कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हज़ार 456 वोटों से हरा कर जनता के आशीर्वाद से इतिहास रचने का काम किया। भाजपा की रुपकुमारी को जहां 7 लाख 3 हजार 659 वोट मिले हैं, तो वही कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 5 लाख 58 हजार 203 वोट मिले। बाकी 15 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। महासमुंद में 17 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। बता दे कि रुपकुमारी चौधरी एक सामान्य परिवार की गृहणी होने के साथ साथ जनता की सेवा मे सदैव समर्पित रहती। भाजपा में सक्रिय रहती उनकी सक्रियता को देखते हुए बसना क्षेत्र से सर्वप्रथम जिला पंचायत का टिकट दिया जिसमें उन्होंने विजय प्राप्त किया।

उसके बाद भाजपा ने विश्वास जताते हूए बसना विधानसभा से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया जिसपे उन्होंने पार्टी का विस्वास बनाये रखा और अच्छे वोटों से जीत दर्ज कर निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यालय मे संसदीय सचिव दायित्व दिया गया। साल 2018 मे उनका टिकट किसी कारणवश कट गया जिसके बाद उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए छत्तीसगढ़ में महासमुंद से एक मात्र महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिस पर उन्होंने कॉंग्रेस कार्यकाल में कई घेराव , धरना कर पार्टी का नीव मजबूत करने का काम किया। बता दे कि रूपकुमारी चौधरी शिक्षा में स्नातक कर चुकी है, उनके कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पार्टी ने फिर एक बार मौका देते हुए, महासमुंद लोकसभा से टिकट दिया जिसमें साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री रहे ताम्रध्वज साहू बड़े मार्जिन से हरा कर अपना वर्चस्व साबित किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related