आधी रात होटल में छापा: 36 युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

फरीदाबाद : फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने फिर देर रात होटल में छापेमारी की और लगभग 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इस बार पुलिस ने फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड स्थित श्री बालाजी होटल में रेड डाली। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने इसी रोड पर द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापेमारी की थी और 44 लोगों को गिरफ्तार किया था। फरीदाबाद कोतवाली पुलिस ने आधी रात को श्री बालाजी होटल में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इससे पहले बुधवार को कोतवाली पुलिस ने नीला बाटा रोड स्थित द अर्बन होटल ऐंड रेस्तरां में छापा मारा था। इस दौरान कुछ लोग युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे, जिन्होंने खुद को पुलिस से बचाने के लिए कमरों में बंद कर लिया। बाद में दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। लड़कियों को दिल्ली व नोएडा से बुलाया गया था। फिल्मी नहीं सच है पूरी स्टोरी यहां लाखों रुपये की कमेटी डालने वाले व्यक्ति ने अपने सदस्यों के लिए यह पार्टी रखी थी। कमेटी की यहां बोली भी लगाई जा रही थी। हालांकि इससे संबंधित सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए गिलास भी मिले हैं। इन लोगों को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए बुधवार रात से गुरुवार शाम तक प्रभावशाली लोगों की ओर से पैरवी लगाई जाती रही। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि होटल के में रेव पार्टी चल रही है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने होटल पर रेड करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया और दो पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा ताकि आरोपियों रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी ने 2 हजार रुपये का नोट साइन करके एक पुलिस कर्मी को दे दिया जो ग्राहक बनकर होटल में गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related