कोरोना जांच पर त्यौहारों का असर, 31 हजार की जांच के मिले 188 मामले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : कोरोना की जांच पर आज त्यौहारों का असर नजर आया। बुधवार को 31 हजार से ज्यादा सैंपलों में कोरोना परखा गया जिसमें 188 लोगों को संक्रमित पाया गया। इनमें सबसे ज्यादा 22 मामले जांजगीर-चांपा तथा रायपुर में 15 लोगों को संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में दो मौत केवल जांजगीर जिले में हुई। कोरोना केंद्रों में आज त्यौहार की वजह से कम लोग जांच के लिए पहुंचे। रायपुर जिले में जांच चार हजार के करीब जांच होती थी, वहां केवल दो हजार कोविड टेस्ट हुए। जांच कम होने की वजह से संक्रमण दर में एक पाइंट की वृद्धि हुई। आज 0.6 लोगों को संक्रमित पाया गया। आज 136 लोग कोरोना से ठीक हुए और 3384 सक्रिय केस हैं। आज शून्य मामले बेमेतरा और कवर्धा में रहे जहां एक्टिव केस भी क्रमश: 26 और 37 हैं। इसी तरह अधिक मरीज वाले सुकमा में 8, बीजापुर में दो एक्टिव केस रहे। बिलासपुर 18, रायपुर 15 बलौदाबाजार 13, जशपुर, बस्तर, कोरबा में 11-11 तथा अन्य जिले में दस से कम मामले सामने आया।

98 फीसदी रिक्वहरी

प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों का दर 98.32 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9 लाख 83 हजार 520 लोग ठीक हो चुके है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख 358 हो चुका है। इनमें से 8 लाख 15 हजार 386 लोग होम आईसोलेशन में रहकर ठीक हुए हैं।

40 हजार को टीका

त्यौहार का असर आज टीकाकरण अभियान में भी नजर आया। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने के बाद भी प्रदेश में केवल 40332 लोगों को टीका लग पाया। रायपुर जिले में 18064 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। दावा किया जा रहा है अभी प्रदेश के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOVE JIHAD : ‘सोनू’ निकला सुफरान?

RAIPUR LOVE JIHAD : 'Sonu' turns out to be...

BILASPUR ACCIDENT : CMO कार का मौत वाला खेल!

BILASPUR ACCIDENT : CMO car's game of death! बिलासपुर। बिलासपुर...

RAIPUR : रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने ‘केयर कनेक्ट’ का सफल आयोजन

RAIPUR: Ramakrishna Care Hospitals successfully organised 'Care Connect' रायपुर, 1...