PAYTM PAYMENTS BANK : RBI ने पेटीएम को दी बड़ी राहत ! यह रही फाइनल डेट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PAYTM PAYMENTS BANK: RBI gave big relief to Paytm! Here is the final date..

पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़े ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है. आरबीआई ने डिपॉजिट और क्रेडिट लेनदेन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समयसीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी है. बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि कोई अन्य बैंकिंग सेवाएं, जैसे फंड ट्रांसफर (AePS, IMPS इत्यादि जैसी सेवाएं), बीबीपीओयू और यूपीआई सर्विस 29 फरवरी के बाद बैंक द्वारा प्रदान नहीं की जानी चाहिए.

अब 15 मार्च तक के लिए राहत –

केंद्रीय बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नोडल खातों को जल्द से जल्द किसी भी स्थिति में 29 फरवरी 2024 से पहले समाप्त करने का भी आदेश दिया है. अब उसके लिए 15 मार्च तक का समय मिल गया है. आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक सभी पाइपलाइन ट्रांजैक्शन और नोडल खातों का निपटान करने का निर्देश दिया है और उसके बाद किसी भी अन्य लेनदेन पर रोक लगाने को कहा है.

जानिए आरबीआई ने क्यों लिया था ये फैसला –

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सर्विसेज को बैन करने का फैसला कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट में कमी पाए जाने के आधार पर लिया है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि कंपनी द्वारा पेश की जा रही जानकारी में अनियमितता पाई गई है. बैंक ने अपने आदेश में यह स्पष्ट नहीं कहा है कि यह बैन कब तक जारी रहने वाला है. इससे यह स्पष्ट होता है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के यूजर एक महीने के बाद सर्विस का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related