RAID BREAKING : ED raids Partha Chatterjee again!
नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती घोटाले में एक बार फिर ED ने सख्त कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर शनिवार को फिर से छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि कोलकाता स्थित उनके घर के साथ-साथ इस मामले के कथित बिचौलिए प्रसन्ना कुमार रॉय के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई।
ED की यह कार्रवाई तब हुई जब पार्थ चटर्जी पूछताछ के लिए तीन बार बुलाने के बावजूद पेश नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी ने सीधे रेड डाल दी।
गौरतलब है कि चटर्जी को 2022 में इसी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए थे।
अब ED फिर से एक्टिव मोड में है और प्राथमिक शिक्षक भर्ती, SSC सहायक शिक्षक और ग्रुप C-D भर्तियों से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।
यानी जमानत के बाद भी चटर्जी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं।

