PARAM RUDRA SUPER COMPUTER : पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किए स्वदेशी सुपर कंप्यूटर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARAM RUDRA SUPER COMPUTER: PM Modi dedicated indigenous supercomputer to the nation

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया.

इन शहरों में लगाया गया है तीनों सुपर कंप्यूटर –

इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया गया है. पुणे में विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी), फास्ट रेडियो बर्स्ट (एफआरबी) और अन्य खगोलीय घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा.

पीएम मोदी ने किया था ट्वीट –

सुपर कंप्यूटर लॉन्च करने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट डाला था और बताया था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया था.

क्या है सुपर कंप्यूटर की खासियत –

सुपर कंप्यूटर जैसा की नाम से ही स्पष्ट है कि यह तेजी से काम करने में सक्षम है. साथ ही जटिल गणनाओं को आसानी से कर सकता है. इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक और रिसर्च वर्क में ज्यादा किया जाता है.

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related