Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी बने NSAB के अध्यक्ष

Date:

Pahalgam Attack: नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ भारत के तनाव के बीच भारत ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड में छह और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को शामिल किया गया हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

CCS की बैठक में लिया गया फैसला

Pahalgam Attack: यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके आवास पर बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में ये फैसला लिया गया।

क्या है NSAB?

Pahalgam Attack: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का मुख्य कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को एक विश्लेषण प्रदान करना तथा उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए समाधान और नीति विकल्पों की सिफारिश करना है।

कौन है आलोक जोशी?

Pahalgam Attack: आलोक जोशी भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख हैं, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया मामलों में गहरी विशेषज्ञता हासिल है।

आलोक जोशी ने 2012 से 2014 तक RAW के प्रमुख के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का नेतृत्व किया।
वह एक अनुभवी खुफिया अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत की सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

पहलगाम हमले के बाद हाई लेवल मीटिंग जारी

Pahalgam Attack: घातक पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई। इसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक हुई। एक पूर्ण कैबिनेट की बैठक भी होगी, जिसकी विस्तृत जानकारी दोपहर तीन बजे के बाद दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING: ईडी ने चैतन्य बघेल की करीब ₹70 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

BREAKING: रायपुर।ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

CG FIRE NEWS: फल गोदाम में  लगी आग, लाखों का सामान जलाकर खाक 

CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार...