Trending Nowशहर एवं राज्य

विपक्ष ने मांगा हेलीकाप्टर व विमान सेवा पर हुए खर्च का ब्योरा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को हेलीकाप्टर और विमान सेवा पर हुए खर्च की जानकारी दी गयी। भाजपा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 2022 से दिसम्बर, 2022 के दौरान शासकीय विमान पर रू 8,01,40,552/- (आठ करोड़ एक लाख चालीस हजार पांच सौ बावन) एवं शासकीय हेलीकाप्टर पर रू 91,25,582/- (इन्क्यानबे लाख पच्चीस हजार पांच सो बयासी) तथा चार्टर हेलीकाप्टर के लिये रू 61,30,41,143/- (इकसठ करोड़ तीस लाख इकतालीस हजार एक सो तिरालीस) एवं विमान सेवा हेतु रू 19,57,84,074/- (उन्नीस करोड़ संतावन लाख चौरासी हजार चौहत्तर) खर्च की गई।

कृष्णमूर्ति बांधी ने सवाल पूछा  कि क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) छत्तीसगढ़ विमानन विभाग द्वारा फरवरी, 2022 से दिसम्बर, 2022 के दौरान शासकीय विमान एवं हेलीकाप्टर तथा चार्टर हेलीकाप्टर एवं विमान सेवा हेतु कितनी राशि खर्च की गई जानकारी देवें ? (ख) छत्तीसगढ़ विमानन विभाग द्वारा क्या पायलट भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को नियुक्ति में वरीयता देने हेतु प्रावधान है ? क्या साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ मूलनिवासी के लिए कोई अतिरिक्त अंक सुनिश्चित है, जानकारी देवें। (ग) वर्तमान में राज्य शासन के पास उपलब्ध शासकीय हेलीकाप्टर / विमान की संख्या तथा नियुक्त पायलटो की जानकारी उपलब्ध कराने का कष्ट करे।

तब मुख्यमंत्री ने दिया जवाब कि छत्तीसगढ़ विमानन विभाग द्वारा फरवरी, 2022 से दिसम्बर, 2022 के दौरान शासकीय विमान पर रू 8,01,40,552/- (आठ करोड़ एक लाख चालीस हजार पांच सौ बावन) एवं शासकीय हेलीकाप्टर पर रू 91,25,582/- (इन्क्यानबे लाख पच्चीस हजार पांच सो बयासी) तथा चार्टर हेलीकाप्टर के लिये रू 61,30,41,143/- (इकसठ करोड़ तीस लाख इकतालीस हजार एक सो तिरालीस) एवं विमान सेवा हेतु रू 19,57,84,074/- (उन्नीस करोड़ संतावन लाख चौरासी हजार चौहत्तर) खर्च की गई। (ख) छत्तीसगढ़ विमानन विभाग द्वारा पायलट भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी को नियुक्ति में वरीयता देने हेतु साक्षात्कार के लिए कुल निर्धारित 10 अंक में से छत्तीसगढ़ राज्य में किये गये सेवा की समयावधि तथा छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी के आधार पर अधिमान्य अंक निर्धारित किया गया है। जी नहीं। (ग) वर्तमान में राज्य शासन के पास 01 शासकीय विमान बी-200 उपलब्ध है तथा 01 पायलट (हेलीकॉप्टर) नियोजित हैं।

Share This: