Bhupesh Baghel AI VIDEO: कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bhupesh Baghel AI Video: Congress Alleges Character Assassination!

Bhupesh Baghel AI VIDEO: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से वायरल हो रहे फर्जी AI वीडियो के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग ने दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग का कहना है कि इस तरह के आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो न केवल किसी व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि महिला समाज की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

इस वीडियो के माध्यम से गलत और भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की गई, जिससे समाज में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन गयी है।

आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह पता लगाया जाए कि वीडियो किसने बनाया, किन माध्यमों से इसे फैलाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आयोग ने पुलिस और साइबर टीम को सख्त निर्देश देते हुए 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया है।

आयोग ने कहा कि इस तरह के अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related