Operation Sindoor : ‘पहलगाम का जवाब ऑपरेशन सिंदूर’, अमित शाह बोले- आतंकवाद को जड़ से कर देंगे खत्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Operation Sindoor :नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा, ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।’ उधर पूरे देश में खुशी की लहर है। भारतीय सेना को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। भारतीय सेना इस ऑपरेशन की जानकारी मीडिया ब्रीफिंग के जरिए देगी।

भारत ने आज आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘आपरेशन सिंदूर’ चलाया। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। इसमें कहा गया है कि कुल मिलाकर नौ स्थलों को निशाना बनाया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...