योग दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिल्ली स्थित छ.ग. भवन से किया योग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: International Yoga Day: छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज योग दिवस के अवसर में दिल्ली स्थित छतीसगढ़ भवन से योग किया और योग दिवस की बधाई भी दी. उन्होंने ने कहा कि कहा मेरी शुभकामनाएं है पूरा देश स्वस्थ रहे निरोगी रहे, उन्होंने ने छत्तीसगढ़ वाशियो से योग को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की अपील भी की और कहा हर इंसान रोज आधा घंटा कम से कम रोज योग को दे.बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं। योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related