योग गुरु है आईजी साहब, पुलिस जवानों के लिए बन गए प्रेरणास्रोत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने कोरोना काल में स्वस्थ रहने और शरीर का इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग शुरू किया। वे औरों को भी प्रेरित करने के लिए योग करते हुए फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने लगे। आइजी को योग करते हुए देखकर बड़ी संख्या में लोग प्रेरित हुए और उनसे जुड़ते चले गए।

खास यह कि योग करते हुए उनके एक वीडियो को दो करोड़ 30 लाख लोग देख चुके हैं। यह उसके वीडियो के प्रभावी होने का भी संकेत है। योग ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया है। रेंज समेत प्रदेश व देश के पुलिस जवानों के लिए भी वे प्रेरणास्रोत बन गए हैं और वे योग को अपना रहे हैं।

आइजी रतनलाल डांगी सुबह होते ही रोजाना छह हजार कदम पैदल चलते हैं। इसके बाद योग शुरू करते हैं। करीब तीन घंटे लगातार योग करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में जब कोरोना संक्रमण महामारी बनकर सामने आई, तब मन में योग करने का विचार आया। कोरोना से बचाव के लिए योग ही एकमात्र उपाय था। फिर योग करना शुरू किया। हालांकि इस बीच वे कोरोना से संक्रमित भी हुए। इसके बावजूद योग को रोजाना जारी रखा।

साथ ही इंटरनेट मीडिया फेसबुक, टि्वटर पर योग करते हुए वीडियो, फोटो पोस्ट करने लगे। इससे इंटरनेट मीडिया से जुड़े हुए लोग योग की ओर आकर्षित हुए और स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रति जागरूक होने लगे। सुबह फेसबुक और टि्वटर खोलते ही आइजी डांगी योग करते हुए नजर आ जाते हैं। फेसबुक से रोजाना 65 हजार और टि्वटर से 37 हजार लोग आइजी को योग करते हुए देखते हैं और प्रेरणा लेते हैं। आइजी रतनलाल डांगी 49 साल की उम्र में योग गुरु के नाम से विश्व प्रसिद्ध हो गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related