PM MODI SCO SUMMIT : Modi-Jinping meet, Shahbaz stands at a distance and watches
बिश्केक। SCO समिट में एक ऐसा सियासी नजारा दिखा, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। फोटो सेशन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात हुई। इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उनके साथ नजर आए।
तीनों नेताओं की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ दूरी पर खड़े दिखाई दिए। हालांकि पीएम मोदी और शहबाज शरीफ के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
CG DOUBLE RAID : दुर्ग से धमतरी तक ED की कार्रवाई से हलचल
इसके बाद SCO समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समर्थन, फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने देने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है। पीएम ने बिना किसी देश का नाम लिए आतंकवाद पर दोहरे रवैये को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया।
