विधायकों के दिल्ली दौरे पर सीएम ने कहा कि राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई आदमी आए, या जाए। जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम नहीं घट रहा है, तो उसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है।
प्रदेश के दो दर्जन विधायक दिल्ली में हैं। इसकी वजह से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है, और कुछ लोग नेतृत्व परिवर्तन की मुहिम से जोड़कर देख रहे हैं। सभी विधायक सीएम बघेल के करीबी माने जाते हैं।

राजीव भवन में मीडिया के सवाल पर सीएम ने कहा कि मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है। विधायक आते जाते हैं। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि राजनीतिक घटनाक्रम हुई है क्या? गए हैं तो आ भी जाएंगे। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई आदमी आए, या जाए। भूपेश ने कहा कि जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब जोड़ा जाना चाहिए। जब कोई राजनीतिक घटना ही नहीं घट रही है, तो उसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है।

दूसरी तरफ, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने विधायकों के प्रवास पर कहा कि किसके साथ छत्तीसगढ़ खड़ा है। और कहां छत्तीसगढ़ डोल रहा है। ये तय करना राहुल गांधी का विषय है। कुर्सी दौड़ को समाप्त किया जाना चाहिए। हर बार विधायक रायपुर छोड़कर दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, और कहते हैं कि पर्यटन के लिए गए हैं। यदि पर्यटन के लिए जाना है तो सबको भेज दिया जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related