आपातकाल की 50वीं बरसी पर पूर्व CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा -इंदिरा गांधी ने घोषित आपातकाल लगाया था लेकिन 11 सालों में…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। देश में लगाए गए आपातकाल को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर बीजेपी देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने कहा कि वो आपातकाल 2.5 साल तक था लेकिन ये तो 11 साल से लगा है और आगे न जाने कब तक चलेगा।

 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी में हिम्मत थी कि उन्होंने इमरजेंसी लगाई और संविधान के तहत लगाई। बाद में हमारे नेताओं ने स्वीकार किया कि अन्याय हुआ, कुछ लोगों ने दुरुपयोग किया। लेकिन इंदिरा गांधी ने स्वयं इमरजेंसी हटाई, खुद चुनाव कराया। इंदिरा गांधी ने देश में घोषित आपातकाल लगाया था लेकिन पिछले 11 साल में अघोषित आपातकाल लगा है।

उन्होंने कहा कि नेताओं, मीडिया, उद्योगपतियों पर कार्रवाई की जा रही। वो आपातकाल 2.5 साल तक था लेकिन ये तो 11 साल से लगा है और आगे न जाने कब तक चलेगा। लेकिन पिछले ग्यारह साल से हम देख रहे हैं अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। लोकसभा में देखा गया ‘अबकी बार 400 पार’ संविधान बदलने के लिए किया गया।

बघेल ने कहा कि CAG की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं होती, पिक एंड चूज़ की स्थिति है। राज्य, केंद्र के अधिकार में कटौती की जा रही है। यूनिवर्सिटी में RSS के लोगों की नियुक्ति की जा रही है। न्यायपालिका को दबाने की कोशिश की जा रही। पहले औद्योगिक मामले में उद्योगपति अपनी बात रखते थे। मीडिया में पूरी तरह से नियंत्रण है। कोई मीडिया हाउस सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यक्रम चला दे तो उनके यहां CBI, IT, ED पहुंच जाती है। यह कार्रवाई बिना इमरजेंसी लगाए की जा रही है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि विपक्ष के खिलाफ लगातार कराई जा रही। जो बीजेपी में शामिल हो जाता है वो वॉशिंग मशीन में धुल जाता है। नेता विरोध में बात करते हैं तो जेल में फेंक दिया जाता है, उसके यहां एजेंसियां पहुंचती है। इंदिरा गांधी ने घोषित लगाया था लेकिन पिछले 11 साल में अघोषित आपातकाल लगा है, नेताओं, मीडिया, उद्योगपतियों पर कार्रवाई की जा रही। वो आपातकाल 2.5 साल तक था लेकिन ये तो 11 साल से लगा है और आगे न जाने कब तक चलेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related