OMG : कैंसर से जूझ रहे मोदी .. एक्स पोस्ट से किया चौंकाने वाला खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OMG: Modi is battling cancer.. made a shocking revelation through an ex-post

पटना। बिहार में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल सुशील कुमार मोदी पिछले छह माह से कैंसर से जूझ रहे हैं। खुद सुशील कुमार मोदी ने यह खुलासा किया और बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है। वे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।

सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर किया खुलासा –

पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी दो कार्यकाल के दौरान, 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक, बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे।

सुशील मोदी 1974-75 के जेपी (जयप्रकाश नारायण) आंदोलन से उभरने वाले तीसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आने के बाद वह 1980 के दशक में राजनीति में सक्रिय हुए थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related