अब नेहरू संग्रहालय का बदला गया नाम… जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं- CM बघेल…

Date:

रायपुर। नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट के जरिए अपनी बात कही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन अज्ञानतावश उनकी आत्ममुग्धता और संकीर्ण सोच इन्हें यह एहसास नहीं होने देती कि लकीर मिटाने से उनके योगदान के निशान नहीं मिटते गांधी-नेहरू इस लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक हैं।बता दे कि नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर अब ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ किया जा रहा है।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन मूर्ति भवन पर बने इस ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर किया जाएगा। इस नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी यादों को संजोया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related