NOTE UPDATE : अब भी नहीं लौटे सारे गुलाबी नोट! RBI का बड़ा अपडेट ….

Date:

NOTE UPDATE: Still not all pink notes returned! Big update from RBI….

रायपुर, 2 नवंबर 2025। साल 2023 में सर्कुलेशन से बाहर किए गए ₹2000 के गुलाबी नोटों की पूरी वापसी अब तक नहीं हो पाई है। तीन साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी 5000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ये बड़े नोट अब तक बाजार में मौजूद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बारे में ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि कुल जारी नोटों में से 98.37% वापस आ चुके हैं, जबकि 1.63% यानी करीब ₹5,817 करोड़ के नोट अभी भी लोगों के पास हैं।

कब हुए थे बंद ₹2000 के नोट

19 मई 2023 को RBI ने ₹2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। उस वक्त बाजार में करीब ₹3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के ये नोट चलन में थे। अब यह घटकर सिर्फ ₹5,817 करोड़ रुपये रह गए हैं। बता दें कि RBI ने इन नोटों को “क्लीन नोट पॉलिसी” के तहत बंद किया था।

नोटबंदी के बाद आए थे 2000 रुपये के नोट

₹2000 के गुलाबी नोट नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद पेश किए गए थे, जब सरकार ने ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बंद कर दिए थे। धीरे-धीरे अन्य मूल्य वर्ग के नोटों की पर्याप्त उपलब्धता के बाद RBI ने ₹2000 नोट को बंद करने का निर्णय लिया।

अभी भी इन जगहों पर बदले जा सकते हैं नोट

RBI ने बैंकों के बजाय अपने 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में इन नोटों को बदलने की सुविधा जारी रखी है। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, बेलापुर और तिरुवनंतपुरम कार्यालय शामिल हैं।

डाकघर के जरिए भी संभव है वापसी

RBI ने यह भी बताया कि नागरिक इंडिया पोस्ट (India Post) के माध्यम से अपने ₹2000 के नोट रिजर्व बैंक के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय को भेजकर अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related