Nitish Kumar On Budget 2024: केंद्रीय बजट पर CM नीतीश का आया पहला रिएक्‍शन, जानिए क्या कहा उन्होंने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Nitish Kumar On Budget 2024: केंद्र की मोदी 3.0 सरकार ने आज बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में बिहार के लिए कई सारी घोषणाएं की गई हैं। वहीं, एनडीए के घटक दलों के नेता इस बजट को लेकर काफी खुश और सकारात्‍मक हैं। इसी को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्र‍िया दी है। नीतीश कुमार ने बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाओं पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हम तो पहले से ही विशेष दर्ज की मांग कर रहे थे। अगर यह नहीं कर सकते तो विशेष सहायता दीजिए, जिससे राज्‍य आगे बढ़ सके।

हमारी सरकार में बिहार का विकास हुआ: नीतीश

बिहार सीएम ने कहा कि हम लोग तो नवंबर 2005 से काम कर रहे हैं। बिहार में कितने ज्‍यादा स्‍कूल बनाए गए हैं। कितने नए रास्‍त‍े बनाए गए हैं। आप देखिए कि कितनी नई-नई चीजों का निर्माण हुआ है। पहले पटना में शाम को कोई निकल नहीं सकता था। हमारे आने के बाद कितना बदलाव हुआ है। उन्‍होंने कहा कि अगर केंद्र से और कार्यों के लिए अतिरिक्‍त मदद मिलेगी तो राज्‍य को और फायदा होगा।

अंत में मीडिया ने नीतीश कुमार से विशेष राज्‍य का दर्जा न मिलने पर सवाल किया तो नीतीश ने भी साफ कर दिया कि हमने दो चीजे ही मांगी थी। या तो विशेष दर्जा या विशेष सहायता। प्रावधानों के चलते दर्जा नहीं मिला तो ठीक है, लेकिन आर्थ‍िक मदद तो मिलना अब शुरू हो गई है। जब रिपोर्टर ने पूछा कि आप बजट से खुश हैं? तो नीतीश ने मुस्‍कुराते हुए जवाब दिया कि अरे! हां भाई, हम तो दोनों चीज कह ही दिए थे।

https://x.com/i/status/1815664266533556490

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related