इस एक्सप्रेसवे पर लागू हुई टोल की नई दरें, 12 प्रतिशत तक महंगा हुआ सफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेसवे पर सफर 12 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। New Toll Rates यमुना प्राधिकरण की ओर से 82वीं बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

यमुना प्राधिकरण की 82वीं बैठक में लिया गया फैसला

यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक वृद्धि की है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी होने में विलंब के कारण इसे दो अक्टूबर की अर्द्ध रात्रि से लागू किया गया है। नई टाेल दरों के लागू होने से एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इसके हिसाब से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related