NEW GST STRUCTURE : नया GST स्ट्रक्चर लागू, कार–बाइक की कीमतों में भारी कटौती, आम आदमी को सीधा फायदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025। देश में आज से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) स्ट्रक्चर लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से इसका ऐलान किया था। नए टैक्स सिस्टम के तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब – 5% और 18% लागू होंगे, जबकि लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% जीएसटी लगाया जाएगा।

इस सुधार का सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ा है। बड़ी कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में 10 से 15% तक की कटौती कर दी है।

कारों पर GST कटौती

• 4 मीटर से कम लंबाई वाली छोटी कारों (1,200cc पेट्रोल और 1,500cc डीज़ल) पर अब 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% था।

• लग्ज़री कारों पर अब 40% जीएसटी लगेगा, जबकि पहले 28% जीएसटी + 22% सेस मिलाकर टैक्स करीब 50% तक पहुंचता था।

प्रमुख कंपनियों की कटौती

मारुति सुजुकी: ₹1.29 लाख तक की कटौती, S-Presso अब ₹3.49 लाख से शुरू।

महिंद्रा: XUV3XO पर ₹1.56 लाख की कटौती, थार थ्री-डोर ₹10.32 लाख से शुरू।

टाटा मोटर्स: Nexon पर ₹1.55 लाख कटौती, कुल बचत ₹2 लाख तक।

हुंडई: टक्सन पर ₹2.40 लाख तक की कटौती।

टोयोटा: प्रीमियम कारों पर ₹3.49 लाख तक सस्ती।

बीएमडब्ल्यू: ₹13.6 लाख तक की राहत।

ऑडी: ₹7.83 लाख तक की कटौती।

बाइक्स और टू-व्हीलर्स पर राहत

• अब 350cc से छोटी बाइक्स पर 18% जीएसटी (पहले 28%)।

• 350cc से ऊपर के मॉडल्स पर 40% जीएसटी।

प्रमुख कंपनियों की कटौती

हीरो मोटोकॉर्प: Splendor Plus पर ₹6,820 सस्ती, अब ₹73,346 से शुरू।

बजाज ऑटो: Dominar पर ₹20,000 तक की कटौती।

सुजुकी: V-Storm पर ₹18,024 तक सस्ता।

यामाहा: R15 पर ₹15,761 तक सस्ता, Ray ZR स्कूटर ₹86,001 से शुरू।

टीवीएस: Ronin पर ₹14,330 तक की कटौती।

खरीदारों को सीधा फायदा

• बेसिक बाइक अब ₹55,000 से मिल रही है।

• छोटी हैचबैक कारों की कीमत घटकर ₹3.50 लाख से शुरू।

• मिड-सेगमेंट एसयूवी पर ₹80,000 से ₹2 लाख तक राहत।

ऑटो इंडस्ट्री के लिए ऑक्सीजन

पिछले कुछ महीनों से बिक्री गिरी हुई थी और स्टॉक खप नहीं रहा था। जीएसटी कटौती से कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के सीजन में बाजार में नई रौनक आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...