Naxalite encounter: बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ , 8 नक्सलियों के शव लेकर सकुशल लौटे जवान

Date:

Naxalite encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ी मुठभेड़ हो रही है। बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो नक्सली घायल बताए जा रहे है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए है और वापस आ रहे हैं।

बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो नक्सली घायल बताए जा रहे है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवनों ने बरामद कर लिए है और वापस आ रहे हैं.

तोड़का में आठ नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान सकुशल वापस हो रहे हैं. मारे गए नक्सलियों के शव को लेकर जंगल, पहाड़ के रास्ते जवान पालनार फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस पहुंचे। यहां से शवों को बीजापुर ले जाया जायेगा। आपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related