Naxalite arrested: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो इनामी सहित 6 नक्सली गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite arrested: सुकमा। जिले के थाना कोंटा और भेज्जी क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त अभियान में कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो पर इनाम भी घोषित था। कोंटा थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक पर 2 लाख और दूसरे पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों नक्सली वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र में फायरिंग की घटना और वर्ष 2024 में गंगराजपाड़ के ग्रामीण ताती बुधरा की हत्या में शामिल रहे हैं।

read more: – CG Naxalites Arrested : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Naxalite arrested: वहीं, भेज्जी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों को विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे उनकी किसी बड़ी साजिश की आशंका को बल मिलता है। इस कार्रवाई को थाना कोंटा व भेज्जी पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218 व 219 बटालियन ने मिलकर अंजाम दिया। सुरक्षा बलों की इस संयुक्त सफलता को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related