VAIBHAV SOORYAVANSI FLOP SHOW: वैभव का निकली हवा, तीसरे मैच में भी नही चला बल्ला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VAIBHAV SOORYAVANSHI FLOP SHOW: Vaibhav lost his bat, did not bat even in the third match!

VAIBHAV SOORYAVANSHI FLOP SHOW: वैभव सूर्यवंशी ने IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसी कारण भारत की टीम में उन्हें जगह मिली।

इंडिया ए के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई सीरीज में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

वैभव तीसरे लीग मैच में भी बड़ा स्कोर बना पाने में सफल नहीं रहे और जल्दी आउट हो गए। वहीं इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की।

वैभव ने इस ट्राई सीरीज में अपना पहला छक्का 39 गेंदों के बाद यानी 40वीं गेंद पर लगाया।

वैभव ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका ये ठंडा अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में 48 गेंदों का सामना किया है और  कुल 79 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला है। उनका औसत 26.33 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 164.58 का है। उनका बेस्ट स्कोर अब तक का 44 रन रहा जो उन्होंने दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related