CG GANG RAPE: भाई के सामने युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी हिरासत में! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Gang Rape: Young woman gang-raped in front of her brother; three accused in custody!

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में जंगल के रास्ते अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल जा रही 19 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल से होकर गुजर रहे थे।

आरोपियों ने पहले भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बनाया, फिर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। हैवानियत की हदें पार करते हुए दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद पहुंचे तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद युवती और उसका भाई किसी तरह वाड्रफनगर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related