CG RISHWAT ACTION: Taking bribe proved costly, branch manager suspended!
CG RISHWAT ACTION: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया ब्रांच में मैनेजर ने मृतक खाते से पैसे निकालने के बदले रिश्वत लेने के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय ने बैंक की ब्रांच मैनेजर अनीता पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उन्हें महासमुंद नोडल कार्यालय में अटैच किया गया है।

गौरतलब है कि निपनिया गांव की महिला खेलन बाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति के निधन के बाद खाते में करीब 1.10 लाख रुपये थे। पैसे निकालने गई तो पहले 10 हजार की मांग हुई, बाद में मामला 5 हजार पर ‘फिक्स’ हो गया।
मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय रायपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए अनीता पांडे को निलंबित कर दिया है ।
