RAHUL GANDHI ON PM MODI: “कमजोर प्रधानमंत्री” अपने नागरिकों की रक्षा करने में रहा विफल 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi on PM Modi: “Weak Prime Minister” failed to protect his citizens.

 

रायपुर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की घटना पर PM मोदी पर समझौतावादी होने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है।

राहुल ने कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे तो प्रधानमंत्री को बोलना जरूरी होता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोले।

राहुल गांधी ने कहा कि एक “कमजोर प्रधानमंत्री” अपने नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहा है।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना पर न तो अमेरिका ने अफसोस जताया और न ही माफी मांगी है।

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने ने आगे कहा कि जी-7 सम्मेलन में, हमारे नौसैनिकों की हत्या के कुछ ही दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, पर भारतीय नागरिकों की जान चले जाने पर उनके पास एक मिनट का समय भी नहीं है की दो शब्द बोल सकें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related