CHHATTISGARH : CM Sai gave a big message to IAS trainee!
रायपुर। रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण ले रहे IAS प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रशासनिक सेवा का असली मकसद सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के फैसले हजारों लोगों की जिंदगी बदल सकते हैं, इसलिए हर निर्णय में जनहित सबसे ऊपर होना चाहिए।
RAHUL GANDHI ON PM MODI: “कमजोर प्रधानमंत्री” अपने नागरिकों की रक्षा करने में रहा विफल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ काम करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें।
RAM MANDIR NEWS: चंदे की कथित गड़बड़ियों को लेकर SIT गठित, नृपेंद्र मिश्रा ने बताया……
प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों का दौरा किया है, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजीवन और विकास की असली तस्वीर देखने को मिली।
TRINAMOOL CONGRESS CRISIS : TMC के बागी सांसद NCPI में ही क्यों गए?
अधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां संभावनाएं बहुत हैं और लोगों का अपनापन उन्हें गहराई से प्रभावित करता है।
