KAINCHI DHAM MELA: बाबा नीम करोली के दर्शन को उमड़ी भीड़! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Kainchi Dham Mela: Crowds throng to seek blessings of Baba Neem Karoli on the foundation day!

 

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरत वादियों में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ।

सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जबकि कई श्रद्धालुओं ने रात सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में अपनी रात बिताई।

सुबह की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र “बाबा नीम करौली महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा है।

देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे है।

मंदिर परिसर के बाहर लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालु घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा का प्रिय प्रसाद मालपुआ भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जा रहा है।

मान्यता है कि बाबा नीम करौली महाराज को मालपुआ अत्यंत प्रिय था और उन्होंने ही इसे प्रसाद के रूप में प्रचलित किया था।

यही कारण है कि कैंची धाम के भंडारे में आने वाले भक्त इस प्रसाद को विशेष श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं।

दोपहर डेढ़ बजे तक 55 हजार से ज्यादा भक्त बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर चुके थे और दोपहर तक यह संख्या तेजी से बढ़ती रही।

कैंची धाम स्थापना दिवस पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मी, 3 एसपी/एसएसपी, 7 एडिशनल एसपी, 14 सीओ समेत LIU, BDS, SDRF, ATS और SSB तैनात हैं।

नैनीताल जिले में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related