NAXAL ENCOUNTER BREAKING : आमाटोला के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ जारी, एक महिला नक्सली ढेर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL ENCOUNTER BREAKING : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र कांकेर के जंगलों में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है. हथियार समेत माओवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल जंगल में रुक-रुककर दोनों और से फायरिंग जारी है.

 

NAXAL ENCOUNTER BREAKING : जानकारी के मुताबिक, थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में आज माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी. इसके बाद से ही आमाटोला-कलपर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग कर नक्सलियों का खात्मा करने में जुटे हुए हैं. इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे जा सकते हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related