CHHATTISGARH : नवा रायपुर बना नई तहसील

Date:

CHHATTISGARH : Nava Raipur becomes new tehsil

रायपुर. नवा रायपुर के रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य सरकार ने नवा रायपुर को नई तहसील बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब यहां के लोगों को जमीन, मुआवजा या राजस्व से जुड़े कामों के लिए रायपुर या दूसरी तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। नई तहसील बनने से रायपुर जिले में अब रायपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर, धरसींवा और तिल्दा-नेवरा के साथ नवा रायपुर भी एक अलग तहसील के रूप में काम करेगा।

अब तक नवा रायपुर और आसपास के गांवों के लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कामों के लिए दूसरी तहसीलों में जाना पड़ता था। लेकिन नई तहसील बनने से जमीन नामांतरण, खसरा सुधार, बटांकन, डायवर्सन और प्रमाण पत्र जैसे काम स्थानीय स्तर पर ही हो सकेंगे।

नई तहसील के अंतर्गत 20 पटवारी हल्कों के करीब 39 गांवों को शामिल किया गया है। इससे इलाके के हजारों लोगों को सीधे फायदा मिलेगा।

सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ प्रशासनिक कामकाज तेज होगा बल्कि लोगों का समय और पैसा भी बचेगा। साथ ही प्रशासन की मौजूदगी बढ़ने से इलाके में कानून व्यवस्था और सरकारी सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related