RIHANNA HOUSE SHOOTING : Firing at Rihanna’s house
नई दिल्ली। दुनिया की मशहूर पॉप स्टार Rihanna को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में उनके घर के बाहर अचानक फायरिंग की घटना हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक एक 30 साल की महिला ने सिंगर के घर की ओर कई राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली घर की दीवार से टकराई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
यह घटना अमेरिका के Los Angeles के बेवर्ली हिल्स इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही Los Angeles Police Department की टीम मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक उस समय Rihanna घर पर मौजूद थीं, लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ने सिंगर के घर को निशाना क्यों बनाया।
अभी तक पुलिस की तरफ से हमले के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
