CG NEWBORN BODY FOUND : जिला अस्पताल नाली में मिला नवजात का शव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWBORN BODY FOUND : Newborn’s body found in drain!

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे बनी नाली में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। जब वह पास गई तो उसे नवजात का शव दिखाई दिया। यह देखकर महिला घबरा गई और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नवजात करीब 6 महीने का भ्रूण लग रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि किसी ने डिलीवरी के बाद बच्चे को नाली में फेंक दिया होगा, क्योंकि जहां शव मिला है वह जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट के ठीक पीछे का इलाका है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related