NAUGAI TRIPLE MURDER : Naugai case now handed over to CBI!
कोरिया। कोरिया के बहुचर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर केस में आखिरकार बड़ा फैसला हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच CBI से कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है। लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवारों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
CG GOVERNMENT SCHOOLS : नए सत्र की शुरुआत, 1,284 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा पर संकट
16 जून की रात हुए इस हत्याकांड में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हुई थी। आरोप है कि तीनों की वाहन में आग लगाकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था।

मामले के बाद से ही परिजन लगातार CBI जांच की मांग कर रहे थे। मंगलवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार से चर्चा की, जिसके बाद सरकार ने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का फैसला लिया।
HEAVY RAIN ALERT : 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ एक्टिव! जम्मू-कश्मीर तक पहुंचा …
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि CBI जांच में कौन-कौन से नए खुलासे सामने आते हैं और इस हाई-प्रोफाइल तिहरे हत्याकांड के असली दोषियों तक जांच एजेंसी कब पहुंचती है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है।
