BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin
नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान सीनियर भाजपा नेता नरेश गुप्ता ने भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर नरेश गुप्ता ने नितिन नबीन को नए दायित्व के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। नरेश गुप्ता ने नितिन नबीन से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता अवधेश सिंह भी नरेश गुप्ता के साथ मौजूद रहे।

