हत्या खुलासा : मामले में दो नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, नाचने को लेकर हुआ था विवाद

Date:

रायपुर। टिकारपर इलाके के मठपारा में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की प्रार्थी दिनेश साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह धनगर मोहल्ला टिकरापारा में रहता है तथा मजदुरी का काम करता है। दिनांक 05.11.2021 की दोपहर 01ः00 बजे मोहल्ले से जुलूस निकला था। प्रार्थी व उसका बडा भाई लोकेश साहू, चाचा मनोज कुमार साहू एवं मोहल्ले के अन्य लोग शामिल थे एवं सभी धुमाल पार्टी में नाचते हुए जा रहे थे, आर.डी.ए. कालोनी गेट के सामने मठपारा में पहुंचे थे।

उसी समय शाम 05ः30 बजे संजय नगर का शिबू, राहुल एवं अन्य 02 लड़के आकर नाचने लगे। जिस पर प्रार्थी उन्हें बोला तुम दूसरे मोहल्ले के हो हमारे जुलूस में क्यों नाच रहे हो इतना सुनते ही लड़के चाकू निकालकर प्रार्थी पर वार किये, प्रार्थी नीचे झुक गया तो बच गया। यह देख कर प्रार्थी का बडा भाई लोकेश साहू व रवि निर्मलकर उन लड़कों को मना किये कि चाकू क्यों चला रहे हो तो राहुल, शिब्बू एवं अन्य दो लड़के हत्या करने के नियत से प्रार्थी के भाई लोकेश साहू के सीने में तथा रवि निर्मलकर के पेट में चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये।

जिससे प्रार्थी का भाई लोकेश साहू बेहोश होकर गिर गया जिसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर लोकेश साहू की मृत्यु होना बताया गया तथा रवि निर्मलकर को उपचार हेतु रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 480/21 धारा 302, 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related