MP BREAKING: शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाडी हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP BREAKING: सीहोर। मध्य प्रदेश में सीहोर के पास केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे।

उनका काफिला जैसे ही ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा, तभी काफिले में शामिल पुलिस की फॉलो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल के रूप में हुई है। इन सभी को सीहोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related